पहले मुर्गी आई या अंडा? जानें यहां


By Farhan Khan13, Dec 2024 05:53 PMjagran.com

मुर्गी या अंडा?

पहले मुर्गी आई या अंडा? यह आज तक एक पहेली ही बनी हुई है। आज हम आपको इस पहेली का जवाब देंगे।

अंडे और मुर्गी का इतिहास

अगर आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो ऐसे में अंडे और मुर्गी दोनों का इतिहास जानना चाहिए।

एमनियोटिक अंडों की शुरुआत

सबसे पहले एमनियोटिक अंडों की शुरुआत हुई थी, जो लगभग 340 मिलियन वर्ष पहले अस्तित्व में आए थे।  

मुर्गी और अंडे पर वैज्ञानिकों की रिसर्च

वहीं धरती पर मुर्गियां लगभग 58,000 साल पहले विकसित हुईं। इस दौरान वैज्ञानिकों ने मुर्गी और अंडे दोनों पर रिसर्च भी किया।

जीवों ने धरती पर अंडे देने शुरू किए  

वैज्ञानिकों की रिसर्च में यह पाया गया कि कई लाख साल पहले दूसरे जीवों ने धरती पर अंडे देने शुरू कर दिए थे।

मुर्गियों का नहीं था अस्तित्व

इस दौरान मुर्गियों का कोई अस्तित्व भी नहीं था और धरती पर अंडे आने के कई साल बाद मुर्गियों की प्रजाति आई।

पहले अंडा आया

इस बात यह जाहिर होता है कि धरती पर पहले अंडा आया और उसके बाद ही मुर्गी आई थी।

340 मिलियन वर्ष पहले का इतिहास यही बताता है कि पहले अंडा आया। एजुकेशन से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com