लड़कों को अक्सर इस बात को जानने में रूचि रहती है कि आखिर वे कौन सी आदते हैं, जो लड़कियों को पसंद आती हैं।
वैसे तो सभी का किसी को जज करने का अपना अलग पैरामीटर होता है लेकिन कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जिनको हर लड़की अपने पार्टनर में देखना चाहती है।
ऐसे में आज उन आदतों के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाकर लड़कियों को आकर्षिक करते हैं और उनकी टॉप लिस्ट में शुमार हो सकते हैं।
अक्सर ये देखा जाता है कि लड़कियों को वही लड़के पसंद आते हैं जो अपने काम या लक्ष्य के प्रति अधिक समर्पित हों। लड़कों का ये गुण लड़कियों को पसंद आता है।
लड़कियों को वे लड़के भी पसंद आते हैं, जो घरेलू कामकाज में रूचि रखते हैं। अगर लड़कियों को आकर्षित करना चाहते हैं, तो इस आदत को डेवलप करें। लड़कियां अपने पार्टनर में ये चीजें जरूर चाहती हैं कि वह घर के कामकाज में उनकी मदद करे।
अच्छा ड्रेसिंग सेंस से सभी जगह इंप्रेशन बढ़ता है। लड़कियां सबसे ज्यादा लड़कों के ड्रेसिंग सेंस पर ही ध्यान देती हैं। ऐसे में जरूरी है कि जब भी कहीं बाहर जाएं, तो कपड़ों को आयरन कर अच्छी तरह से पहनें।
लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद आते हैं, जो लड़कियों की बातों को सुनते हों। हर बात पर सवाल न पूछते हों और पार्टनर की फीलिंंग्स की कदर करते हों।
लड़कियों को अच्छी फिटनेस वाले लड़के पसंद आते हैं, अगर आपकी पर्सनालिटी व फिटनेस अच्छी है तो लड़कियों की हिट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com