रोजाना सुबह 1 गिलास अनार का जूस पिएं, होंगे ये अनगिनत फायदे


By Farhan Khan05, Oct 2023 01:33 PMjagran.com

फल और सब्जियां

अच्छी सेहत के लिए डेली डाइट में ताजे फल और सब्जियां शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ताकत देते हैं।

अनार का जूस

इन्हीं हेल्दी फ्रूट्स में से एक अनार भी है। इसका जूस बेहद लाभकारी माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर यह अनार जूस शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है।

फाइबर और प्रोटीन

अनार के जूस में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन-सी, पोटैशियम और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो बीमारियों से बचाते हैं।

अनार का जूस पीने के फायदे

ऐसे में आइए जानते हैं कि अनार का जूस पीने से शरीर को और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। ताकि आप लंबे समय तक सेहतमंद रह सकें।

बीपी कंट्रोल

अनार का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है।

जोड़ों में राहत

अनार के जूस में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों की सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण आपको कई बीमारियों से बचाते हैं।

अल्जाइमर का खतरा कम

अनार का जूस पीने से याददाश्त बढ़ती है, जिससे अल्जाइमर का खतरा कम हो सकता है। अगर आप दिमाग को शार्प करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में एक गिलास अनार का जूस जरूर शामिल करें।

हृदय सेहतमंद

अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। नियमित रूप से अनार का जूस पिएं इससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com