विटामिन B5 एक घुलनशील बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन है, जिसे पैंटोथेनिक एसिड भी कहा जाता है। यह शरीर में मौजूद खाने से एनर्जी बनाता है। साथ ही, यह हार्मोन, मेटाबॉलिज्म और त्वचा को बेहतर बनाता है।
Vitamin B5 की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए, इसकी कमी के लक्षणों के बारे में जानना बेहद जरूरी होता है।
विटामिन B5 की कमी से शरीर में एनर्जी धीरे-धीरे कम होने लगती है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है। यह मानसिक और शारीरिक दोनों थकान का कारण बनती है।
इस विटामिन की कमी के कारण आपके पाचन तंत्र में खराबी आ सकती है, जैसे धीरे-धीरे पेट में जलन और गैस बनना।
अगर आपके शरीर में विटामिन B5 की कमी हैं, तो आपको तनाव और चिड़चिड़ेपन का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आप जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न जैसी समस्याओं का सामना कर रहें है, तो यह Vitamin B5 की कमी के कारण होता है।
बालों का झड़ना और रूखा होना भी Vitamin B5 की कमी का एक लक्षण है। साथ ही, बालों में डैंड्रफ जैसी समस्या भी हो जाती है।
इस विटामिन की कमी से लोगों को सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह समस्याएं धीरे-धीरे बढ़ भी सकती हैं।
Vitamin B5 की कमी से होने वाले इन 6 लक्षणों पर जरूर ध्यान दें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik