गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में अक्सर ठंडे ड्रिंक्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इन ड्रिंक्स में खास का शरबत भी शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप गर्मियों में खस का शरबत पीते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
खस के शरबत में आयरन, मैंगनीज, विटामिन-बी6, कैल्शियम, प्रोटीन, और फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि गर्मियों में खस का शरबत पीने से हड्डियां मजबूत रहती है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है।
गर्मियों में अक्सर पाचन से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती हैं। अगर आप पाचन को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए फाइबर से भरपूर खस का शरबत पिएं।
बॉडी में खून की कमी होने से एनीमिया होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए खस का शरबत पिएं।
जिन लोगों को हर छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है। उनके लिए खस का शरबत किसी अमृत से कम नहीं है। इसे पीने से दिमाग शांत रहता है।
गर्मियों में खस का शरबत पीने से शरीर ठंडा रहता है। अगर आपको ज्यादा गर्मी लगती है, तो आपको खस का शरबत पीना चाहिए।
खस का शरबत पीने से ये 5 परेशानियां दूर हो सकती है। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com