Thyroid Cancer के क्या संकेत होते हैं?


By Akshara Verma09, Jul 2025 12:30 PMjagran.com

Thyroid Cancer क्या हैं?

थायरॉइड कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो थायरॉइड ग्लैंड में उत्पन्न होने लगती है। यह एक छोटा तितली के आकार का ग्लैंड होता है, जो गले में पनपता है। थायरॉइड ग्लैंड शरीर के तापमान, हार्ट रेट और मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने वाले हार्मोन को धीरे-धीरे बनाता हैं। आइए जानते हैं इसके लक्षण।

गर्दन में गांठ

थायराइड कैंसर का सबसे आम संकेत गर्दन में गांठ होना है। यह गांठ आमतौर पर दर्द नहीं देती। परंतु, गले में धीरे-धीरे बढ़ती रहती है।

गले में दर्द

गले में दर्द थायराइड कैंसर का एक संकेत होता है। यह दर्द धीरे-धीरे गर्दन के सभी हिस्सों में फैलने लगता है।

आवाज में बदलाव

थायराइड कैंसर की वजह से आपकी आवाज में भी बदलाव नजर आ सकता हैं। यह आवाज को भारी कर देता हैं।

निगलने में कठिनाई

अगर आपको कुछ भी खाने और निगलने में कठिनाई या दर्द होता हैं, तो यह भी थायराइड कैंसर का एक संकेत हैं।

सांस लेने में कठिनाई

सांस लेने में कठिनाई थायराइड कैंसर का एक गंभीर संकेत हो सकता है। यह तब होता है जब कैंसर श्वास नली पर दबाव डालता है।

गर्दन में सूजन

थायराइड कैंसर में धीरे-धीरे गर्दन में सूजन और लसीका ग्रंथियां बढ़ने लगती हैं। यह तब होता है जब कैंसर लसीका तंत्र में फैल जाता है।

वजन कम होना

अनजाने में वजन कम होना थायराइड कैंसर का एक अन्य संकेत हो सकता है। यह तब होता है जब कैंसर शरीर के चयापचय को प्रभावित करता है।

अगर आप इनमें से किसी भी 4 संकेतो से सामना कर रहें हैं, तो एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik