इस दुनिया में जो भी आया है, उसकी एक न एक दिन मृत्यु निश्चित है। यही जीवन का सबसे बड़ा सत्य है।
आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो व्यक्ति को मरने से पहले दिखाई देने लगते हैं। आइए इन संकेतों के बारे में जानें।
शिव पुराण कहता है कि मृत्यु के कुछ महीने पहले व्यक्ति की आंखें, मुंह, जीभ, कान और नाक जैसे अंग काम करना बंद कर देते हैं।
व्यक्ति के शरीर पर अगर ढेर सारे लाल निशान दिखाई देने लगें, तो यह इस बात का इशारा है कि व्यक्ति मौत के करीब है।
जब किसी व्यक्ति की मौत करीब होती है, तो उस व्यक्ति की परछाई दिखना बंद हो जाती है।
अगर व्यक्ति खुद को सपने में गधे पर सवार होकर यात्रा करते हुए देखता है, तो यह भी मृत्यु के करीब आने का संकेत हो सकता है।
जब व्यक्ति की मृत्यु का समय समीप आने लगता है, तो व्यक्ति को चांद और तारे ठीक से नहीं दिखाई देते हैं।
जब किसी की मृत्यु नजदीक होती है, तो उसे अपने पूर्वज दिखाई देने लगते हैं और अपने आसपास किसी साये के होने का अनुभव होने लगता है।
ये संकेत व्यक्ति को उसकी मौत से पहले दिखाई दे सकते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com