कम उम्र में बालों का सफेद होना आजकल एक आम समस्या बन गई है, लेकिन क्या आप इसके पीछे के कारणों को जानते हैं? आइए आज हम आपको ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में बताएंगे।
अगर आपके माता-पिता के बाल जल्दी सफेद हुए हैं, तो ये समस्या आपको भी हो सकती है। यह सबसे आम और नेचुरल कारण है।
लगातार स्ट्रेस लेने से शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो बालों के रंग को प्रभावित करते हैं। तनाव सीधे समय से पहले बाल सफेद करने का कारण बन सकता है।
विटामिन B12, आयरन और प्रोटीन की कमी से बालों में मेलेनिन कम बनता है, जिससे बाल सफेद होने लगते हैं।
सिगरेट में मौजूद निकोटिन और केमिकल्स बालों की जड़ों को कमजोर करते हैं और मेलेनिन को खत्म करते हैं।
गंदगी, धूल और प्रदूषण बालों की सेहत को खराब करते हैं, जिससे वे कमजोर होकर सफेद पड़ने लगते हैं।
अगर आप लगातार डाई, जेल, स्प्रे या केमिकल्स शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं, तो यह बालों की नेचुरल पिगमेंट को नुकसान पहुंचाते हैं।
शरीर को पर्याप्त आराम न मिलने से बालों की जड़ें पोषण नहीं पा पातीं, जिससे उनका रंग उड़ने लगता है।
बालों को केमिकल्स से बचाएं और बालों को दें नेचुरल पोषण। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva