आज हम आपको बताएंगे कि आखिर पीरियड लेट आने के क्या कारण हो सकते हैं। ताकि आपको भी सही जानकारी हो सकें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपको थायराइड की समस्या है, तो इसके कारण पीरियड में देरी हो सकती है।
तनाव का असर ब्रेन पर ही नहीं, शरीर पर भी होता है। इससे हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे महिलाओं के पीरियड्स लेट हो सकते हैं।
अगर आप सर्दी-जुकाम, बुखार या अन्य किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में शरीर कमजोर हो जाता है। इस वजह से पीरियड लेट हो सकते हैं।
ब्रेस्टफीडिंग और पीरियड का कनेक्शन हार्मोंस से जुड़ा होता है। इसलिए, जो महिलाएं अपने बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं, तो उनके पीरियड्स लेट हो सकते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि अगर अचानक से वजन बढ़ता है या घटता है, तो इस वजह से पीरियड में देरी हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com