बिस्‍तर पर सोने से पहले करें ये 3 काम, मोटापा तेजी से घटेगा


By Farhan Khan17, Feb 2025 01:34 PMjagran.com

मोटापे की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में लोग वेट लॉस के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाते रहते हैं।  

वेट लॉस के लिए सोने से पहले करें ये काम

अगर आप भी वेट लॉस की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में बिस्तर पर सोने से पहले ये 3 काम करने से आपका वेट लॉस हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

डिनर में फाइबर और हेल्दी फैट्स शामिल करें

रात का खाना हमारे वजन घटाने के लिए बहुत जरूरी है। रात का खाना हल्का और पौष्टिक होना चाहिए। अपने खाने में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स शामिल करें।

2-3 घंटे पहले खाना खा लें

रात का खाना सोने से 2-3 घंटे पहले खा लें, ताकि आपका शरीर खाना अच्छे से पचा सके और आपको अच्छी नींद भी आए। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।

अच्छी नींद लें

अच्छी नींद और वजन घटाने का आपस में गहरा संबंध है। अगर आप ठीक से नहीं सोते हैं, तो आपके हार्मोन्स बिगड़ सकते हैं, जिससे भूख बढ़ती है और वजन घटाने में दिक्कत होती है।

सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप से दूर रहें

रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है। सोने से पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप से दूर रहें। आप किताब पढ़ सकते हैं, मेडिटेशन कर सकते हैं या हल्की स्ट्रेचिंग कर सकते हैं।

हर्बल टी का सेवन करें

सोने से पहले गर्म पानी या हर्बल टी पीने से आपका वजन जल्दी घट सकता है। ये चाय आपके शरीर को आराम देती हैं और नींद में सुधार करती हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com