आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ रही है।
कुछ लोग ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं। हालांकि, ब्लड प्रेशर बढ़ने के लिए कई कारण हो सकता हैं। आइए जानते हैं इन कारणों के बारे में।
अगर आप खाने में नमक का सेवन ज्यादा करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का मुख्य कारण हो सकता है। नमक में सोडियम होता है, जो शरीर में पानी रोकता है, जिससे खून का दबाव बढ़ जाता है।
लगातार तनाव, चिंता या डिप्रेशन हार्मोन को प्रभावित करता है और ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। यह भी ब्लड प्रेशर बढ़ने का एक बड़ा कारण हो सकता है।
अधिक वजन होने पर दिल को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसलिए सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।
सिगरेट और शराब ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाते हैं और ब्लड प्रेशर बढ़ता है। यह सेहत के लिए भी काफी हानिकारक होता है।
नींद पूरी न होने पर हार्ट और हार्मोन पर असर पड़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर अस्थिर हो सकता है। इसलिए रोजाना 7-8 घंटे जरूर सोएं।
अगर शरीर अधिक समय तक निष्क्रिय रहता है, तो रक्त प्रवाह धीमा हो सकता है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
इन कारणों को सुधारकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva