अंजीर का पानी पीने के 7 गजब फायदे


By Priyam Kumari28, Sep 2025 04:15 PMjagran.com

अंजीर का पानी पीने से क्या होता है?

क्या आप जानते हैं कि रोजाना अंजीर का पानी पीना आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है? जी हां, आइए जानते हैं इसके 7 गजब फायदे।

पाचन तंत्र को बनाएं मजबूत

अंजीर का पानी कब्ज की समस्या को दूर करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इससे भोजन जल्दी पचता है और पेट साफ रहता है।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और भूख को नियंत्रित करता है।

ब्लड शुगर को करें कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए अंजीर का पानी लाभदायक है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और अचानक शुगर बढ़ने से बचाता है।

हड्डियों को मजबूत बनाएं

अंजीर में कैल्शियम और मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों को स्वस्थ रखते हैं। खासकर बुजुर्गों के लिए यह बेहद लाभकारी है।

त्वचा और बालों के लिए अच्छा

अंजीर का पानी त्वचा में नमी बनाए रखता है, झुर्रियों को कम करता है और बालों की मजबूती बढ़ाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार बनाते हैं।

एनर्जी और इम्यूनिटी बढ़ाएं

सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से दिनभर एनर्जी मिलती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है।

दिल को स्वस्थ बनाएं

इसमें मौजूद फाइबर और पोटैशियम कोलेस्ट्रॉल को कम करके हार्ट हेल्थ को सुधारते हैं। रोजाना सेवन से हृदय रोग का खतरा भी कम होता है।

आप भी अपनी डाइट में अंजीर का पानी शामिल करें। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva