शरीर को निरोग रखने के लिए अक्सर हेल्दी चाय का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं, हेल्दी चाय में तुलसी की चाय भी शामिल है। यह चाय औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना तुलसी की चाय पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को कौन-से लाभ मिल सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
तुलसी की चाय में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, कैल्शियम, जिंक, आयरन, पोटेशियम, यूजेनॉल, कार्वक्रोल, और यूर्सोलिक एसिड जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आपको तुलसी की चाय पीनी चाहिए। इसमें विटामिन-सी होता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको तुलसी की चाय पीनी चाहिए क्योंकि यह चाय पोटेशियम से भरपूर होती है।
अगर आपके शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। खून की कमी को पूरा करने के लिए आपको रोजाना तुलसी की चाय पीनी चाहिए। इस चाय में आयरन होता है और आयरन खून की कमी तो पूरा करता है।
आज के इस डिजिटल युग में आंखों को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। अपनी आंखों को निरोग रखने के लिए तुलसी की चाय का सेवन किया जा सकता है। इसमें विटामिन-ए होता है।
हालांकि आपको तुलसी की चाय पीते समय आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि यह चाय लिमिट में पिएं। ज्यादा पानी से आपकी तबीयत का बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com