क्या 5 घंटे से कम सोना खतरनाक है? जानें


By Farhan Khan09, Apr 2024 03:13 PMjagran.com

8 घंटे जरूर सोएं

ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट इस बात की सलाह देते हैं कि एक हेल्दी एडल्ट को 24 में से 8 घंटे जरूर सोना चाहिए, इससे हमारी अच्छी सेहत बरकरार रहेगी।

भागदौड़ भरी जिंदगी

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में वर्किंग क्लास के लोग भरपूर नींद नहीं ले पाते। इसके चलते लोग बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं।

5 घंटे सोना

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि 5 घंटे से कम सोने वाले लोगों के शरीर पर इसका कितना बुरा असर हो सकता है। आइए इसके बारे में जानें।

नेगेटिव असर

अगर हम 5 घंटे की नींद भी पूरी नहीं कर पा रहे, तो इसका नेगेटिव असर हमारे दिमाग पर पड़ेगा।

मेमोरी लॉस

नींद के दौरान हमारा ब्रेन इस तरह काम करता है जिससे चीजों को याद रखना आसान हो जाता है. इसके उलट अगर हम कम साएंगे तो याददाश्त जरूर कम हो जाएगी।

मूड स्विंग

अगर हमें नींद न आए तो दिमाग पूरी तरह थक जाता है इसके कारण हमारा मूड भी नॉर्मल नहीं रह पाता, ऐसे में डिप्रेशन, एंग्जाइटी, स्ट्रेस और मूड स्विंग होना लाजमी है।

इम्यूनिटी कमजोर

अगर हम 5 घंटे की नींद के लिए भी वक्त नहीं निकाल पाते तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाएगी।

डायबिटीज होने का खतरा

डायबिटीज भारत में ही नहीं दुनियाभर में एक गंभीर बीमारी बन चुकी हैं। अगर आप इसके शिकार नहीं होना चाहते तो पूरे 8 घंटे की नींद जरूर लें।

ऐसे में अगर आप भी 5 घंटे नींद ले रहे हैं तो आज ही यह त्याग दें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com