टोफू खाने से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं?


By Farhan Khan28, Jul 2024 09:00 PMjagran.com

पोषक तत्वों से भरपूर टोफू

टोफू में कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, जिंक, आयरन, अमीनो एसिड और जैसे कई विटामिन्स पाए जाते हैं। इसे सोया पनीर भी कहा जाता है।

टोफू खाने से क्या होता है?

आज हम आपको बताएंगे कि टोफू खाने से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं? आइए इन फायदों के बारे में विस्तार से जानें।

हड्डियां होंगी स्ट्रांग

टोफू में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आपकी हड्डियां कमजोर रहती हैं, तो इसका सेवन जरूर करें।

साल 2020 में किया गया शोध

साल 2020 में हुए एक शोध के अनुसार जिन लोगों ने 1 हफ्ते तक टोफू का सेवन किया। उन लोगों में हार्ट की बीमारियों का खतरा 18% तक कम पाया गया।

हार्ट संबंधी बीमारियों से राहत

टोफू में सैचुरेटेड फैट बहुत कम होता है। इसके चलते कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है और आप हार्ट संबंधी बीमारियों से दूर रहते हैं।

उम्र का असर कम

टोफू में कई ऐसे एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपके चेहरे पर दिखने वाली उम्र का असर कम कर देते हैं। ऐसे में इसे डाइट में जरूर शामिल करें।

झड़ते बालों से निजात

बालों की सेहत के लिए भी टोफू किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें मौजूद केराटिन से बालों का गिरना काफी कम हो जाता है।

कैंसर से बचाव में सहायक

टोफू में आइसोफ्लेवोनिस नामक कंपाउड्स होते हैं, जिन्हें विभिन्न प्रकार के कैंसर से बचाव में सहायक माना गया है।

इन बीमारियों से निजात के लिए टोफू डाइट में जरूर शामिल करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com