वर्कआउट के बाद मांसपेशियों के दर्द को कैसे ठीक करें?


By Amrendra Kumar Yadav28, Jul 2024 07:00 PMjagran.com

शरीर के लिए जरूरी है वर्कआउट

वर्कआउट हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। वर्कआउट करने से शरीर हेल्दी और एक्टिव रहता है। इसके साथ ही कई बीमारियों से बचाव होता है।

मांसपेशियों में होता है खिंचाव

कई बार वर्कआउट करते समय लोगों को मांसपेशियों में खिंचाव होता है। इसकी वजह से दर्द और अकड़न भी होने लगती है।

दर्द होना है सामान्य बात

वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में दर्द होना सामान्य बात है। इसे डिलेड ऑनसेट मसल सोरनेस के नाम से जाना जाता है। यह दर्द 24 से 72 घंटे के बीच होता है।

इन टिप्स से मिलेगा आराम

ऐसे में कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनको करने से वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में होने वाले दर्द से राहत मिलेगी।

स्ट्रेचिंग करें

अगर वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में दर्द हो रहा है, तो इससे बचाव के लिए स्ट्रेचिंग करें। स्ट्रेचिंग करने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है और दर्द से आराम मिलता है।

मसाज से दर्द होता है कम

वर्कआउट के बाद जिन हिस्सों में दर्द हो रहा हो, वहां पर हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज करने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है और दर्द से राहत मिलती है।

क्रीम और जेल लगाएं

मांसपेशियों में दर्द से राहत के लिए क्रीम और जेल लगाएं। इससे मांसपेशियों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।

वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में दर्द होता है, तो इन टिप्स का पालन कर सकते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM