वेट लॉस के लिए रात में पिएं हर्बल टी


By Amrendra Kumar Yadav28, Jul 2024 06:01 PMjagran.com

बदलती लाइफस्टाइल है वजन बढ़ने का मुख्य कारण

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और तला-भुना मसालेदार खाने से अधिकतर लोग मोटापे से परेशान है। मोटापा डायबिटीज और दिल संबंधी बीमारियों का कारण बनता है।

वजन कम करने के उपाय

लोग वजन कम करने के डाइट में बदलाव करते हैं और एक्सरसाइज आदि का सहारा लेते हैं। ऐसे में एक हर्बल टी के बारे में बताएंगे, जो वजन कम करने में सहायक होती है।

कैसे बनाएं हर्बल टी?

न्यूट्रिशनिस्ट रमिता कौर ने सोशल मीडिया पर हर्बल टी की रेसिपी शेयर की है। इसे बनाने की विधि के बारे में जानेंगे।

1 कप पानी उबालें

चाय बनाने के लिए 1 कप पानी उबालें और इसमें 2 कालीमिर्च, केसर के धागे, 1 चम्मच मेथी दाना और थोड़ी सी हल्दी मिलाएं।

आधा होने तक उबालें

पानी को तब तक उबालें, जब तक यह आधा न रह जाए। इसके बाद इसे छानकर ठंडा होने के बाद सिप-सिप कर पिएं।

मेटाबॉलिज्म होता है बूस्ट

यह चाय पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ शरीर को एनर्जी भी मिलती है।

पाचन रहता है दुरुस्त

इस चाय के सेवन से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। इसके सेवन से गैस और ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

यह चाय स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इससे मुंहासों की समस्या से राहत मिलती है और स्किन निखरती है।

हर्बल चाय का सेवन रात में करने से सेहत को बहुत लाभ मिलते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com