शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग डाइट में तमाम चीजों को शामिल करते हैं। आप जैसी डाइट का पालन करते हैं, शरीर पर उसका वैसा ही असर दिखता है।
कुछ चीजों को भिगोकर खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको रातभर भिगोकर खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियों से बचाव होता है।
भीगे हुए चने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से सेहत दुरुस्त रहती है।
चनों को रातभर भिगोकर खाने से कमजोरी दूर होती है। इसके साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं जैसे- कब्ज, गैस आदि की शिकायत दूर होती है।
मूंग दाल को रातभर भिगोकर सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। इससे हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। भीगी मूंग वेट लॉस में भी मददगार होती है।
भीगे हुए बादाम सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता है और दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
किशमिश भी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे रात भर पानी में भिगोकर सेवन करने से शरीर को बहुत लाभ मिलते हैं।
किशमिश बालों और स्किन के लिए फायदेमंद होती है। इसके सेवन से बालों को मजबूती मिलती है और स्किन में निखार आता है। वहीं, एनीमिया की समस्या में भी किशमिश बहुत फायदेमंद होती है।
इन 4 चीजों को भिगोकर खाने से सेहत को बहुत लाभ मिलते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com