सोने से पहले वॉक करने से क्या फायदे होते हैं?


By Farhan Khan24, Apr 2024 04:15 PMjagran.com

चलते-फिरते रहना

चलते-फिरते रहना सेहत के लिए फायदेमंद है, ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को सोने से पहले थोड़ा टहलना आपके लिए फायदा हो सकता है।  

रात में टहलने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि रात में अच्छी नींद के लिए सोने से पहले टहलने के क्या-क्या फायदे होते हैं। आइए इसके बारे में जानें।

नींद में सुधार

सोने से पहले की हल्की टहलने से शरीर का तापमान थोड़ा कम हो जाता है, जो अच्छी नींद के लिए जरूरी होता है। इससे दिमाग भी शांत होता है और नींद आसानी से आती है।

मेंटल हेल्थ में सुधार

शाम की सैर करने से तनाव और चिंता कम होती है। साथ ही, इससे मूड अच्छा होता है और डिप्रेशन के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

होगा वेट लॉस

रोजाना सोने से पहले टहलने से कैलोरी बर्न होती है, जो वजन कम करने में मदद करता है।

दिल रहता है सेहतमंद

नियमित रूप से शाम की सैर करने से दिल की एक्टिविटी नियमित होती हैं और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

मसल्स को मजबूती

टहलने से पैरों की मसल्स मजबूत होती हैं और जोड़ों को भी मजबूती मिलती है।

आरामदायक कपड़े पहने

रात के खाने के कम से कम 2 घंटे बाद ही टहलने जाएं। ज्यादा तेज न चलें, हल्की गति से ही टहलें। आरामदायक कपड़े और जूते पहनें।

ऐसे में अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो टहलने जाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com 

जया किशोरी की खूबसूरती का राज जानें