जया किशोरी की खूबसूरती का राज जानें


By Farhan Khan24, Apr 2024 03:57 PMjagran.com

जया किशोरी

स्पिरिचुअल और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी के बात करने के अंदाज से लेकर लोग उनकी खूबसूरती के भी कायल हैं।

नूर पाने की ख्वाहिश

जया किशोरी के चेहरे पर एक अलग ही ग्लो नजर आता है। जिसे देखते ही क्या आपके मन में भी ऐसा ही चमकता चेहरा और नूर पाने की ख्वाहिश होती है।

खूबसूरती का राज

ऐसे में आज हम आपको जया किशोरी की खूबसूरती का राज बताएंगे, जो उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था। आइए इसके बारे में जानें।

मंत्रों का जाप

जया किशोरी रोज रात को सोने से पहले और उठने के बाद मेडिटेशन करती हैं। मंत्रों का जाप करती हैं।

दही और बेसन का इस्तेमाल

वहीं वो अपने फेस को क्लीन करने के लिए दही और बेसन का इस्तेमाल करती हैं। वो बचपन से ही अपने चेहरे को धुलने के लिए दही में बेसन मिलाकर इसे अपने फेस पर लगाती हैं और इसी से चेहरे को साफ करती हैं।

बेसन अच्छे से मिक्स करें

इस पेस्ट को नहाने से पहले लगा सकते हैं। इसको बनाने के लिए एक चम्मच दही में एक चम्मच बेसन को लेकर अच्छे से मिक्स कर लें।

फेस से गले तक लगाएं

अब नहाने जाने से 10-15 मिनट पहले इस पेस्ट को अपने पूरे फेस और गले तक लगा लें। जब ये सूख जाएं तो चेहरे को धोकर साफ कर लें।

चेहरा साफ करें

आप चाहें तो साबुन या फेसवॉश की जगह आप इस पेस्ट से चेहरे को साफ कर सकते हैं। रात को सोने से पहले भी।

अगर आप भी जया किशोरी जैसा ग्लो चाहते हैं तो ये चीजें अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

तरबूज या खरबूजा: सेहत के लिए क्या है फायदेमंद?