क्या आप जानते हैं कलौंजी का तेल स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं।
कलौंजी तेल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और दर्द कम करने वाले गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द को कम करता है।
कलौंजी का तेल लगाने से चेहरे पर चांद जैसा निखार आता है। यह मुंहासों और उनके दाग से भी छुटकारा दिलाता है।
कलौंजी के तेल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सिर दर्द को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह तेल ठंडा होता है, जो से को ठंडक प्रदान करता है।
कलौंजी तेल आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह पेट की समस्याओं जैसे कि गैस, एसिडिटी और कब्ज को कम करने में मदद करता है।
क्या आप जानते हैं कलौंजी तेल बालों के लिए काफी लाभदायक होता है। यह बालों को हेल्दी और मजबूत बनाता है। आप इन्हें लंबा करने के लिए तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कलौंजी तेल मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करता है।
अगर आपके दांतों में दिक्कत हैं, तो आप रोज कलौंजी ऑयल को दही के साथ मिलाकर खाएं। इसे खाने से मसूड़ों की सूजन और सड़न जैसी समस्याओं से राहत मिलती हैं।
कंजौली के तेल से होने वाले फायदों का आनंद उठाने के लिए इसका जरूर इस्तेमाल करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik