घी में विटामिन-ए, विटामिन-ई और विटामिन-के जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। जो हमारी सेहत को दुरुस्त रखने का काम करते हैं।
सदियों से घी हमारे खानपान का एक अहम हिस्सा रहा है। आयुर्वेद में भी इसे काफी अहम माना गया है।
खाने के साथ-साथ इसकी मसाज भी काफी फायदेमंद होती है। आज हम आपको बताएंगे कि रोजाना घी से मसाज करने से क्या फायदे होते हैं?
घी से मसाज करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, जिससे आप लंबे समय तक सेहतमंद रहते हैं।
घी से मसाज करने से शरीर में डोपामाइन और सेरोटोनिन लेवल बढ़ते हैं, जिससे शरीर रिलैक्स होता है।
इसके साथ ही अंदर से अच्छा महसूस होता है और अच्छी नींद आती है। ये नसों को भी शांत करता है।
देसी घी से पैरों का मसाज करने से तुरंत तनाव से राहत मिलती है। ये फटी एड़ियां भी मुलायम बनाता है।
देसी घी से मसाज करने से डिप्रेशन और एंग्जायटी भी दूर होती है। आपको भी मसाज जरूर करनी चाहिए।