ग्रीन टी में न सिर्फ पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं, बल्कि यह एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होती हैं। जो आपको लंबे समय तक हेल्दी रखती हैं।
वहीं, दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। घी भी सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है।
आज हम आपको बताएंगे कि ग्रीन टी में दालचीनी और घी मिलाकर पीने से क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
ग्रीन टी में दालचीनी और घी मिलाकर पीने से ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।
ग्रीन टी में दालचीनी और घी मिलाकर पीने से हार्ट हेल्थ को भी फायदा पहुंचाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है।
ग्रीन टी में दालचीनी और घी मिलाकर पीने से शरीर में सूजन को कम करने में मदद मिलती हैं।
गठिया और सूजन से जुड़ी अन्य बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिहाज से यह ड्रिंक काफी फायदेमंद है।
ग्रीन टी में दालचीनी और घी मिलाकर पीने से आपको ये जबरदस्त फायदे हो सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com