डांस एक ऐसी चीज है, जिसे करना और देखना दोनों अच्छा लगता है। यह एक तरह की एक्सरसाइज होती है। आज हम आपको बताएंगे कि डांस करने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
आज के समय में दिल से जुड़ी बीमारियां होना आम है। ऐसे में दिल को हेल्दी रखने के लिए 10 मिनट डांस करना चाहिए क्योंकि यह एक कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज है।
जब हम डांस करते हैं, तो इससे पूरे शरीर की मांसपेशियां एक्टिव हो जाती है। इसके चलते हड्डियां मजबूत होने लगती है। आपको भी रोजाना डांस करना चाहिए।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि रोजाना डांस करने से आपका वेट लॉस हो सकता है क्योंकि इससे आपकी कैलोरी बर्न होती है।
जो लोग रोजाना 10 मिनट डांस करते हैं, तो इससे उनकी याददाश्त मजबूत होती है क्योंकि इस दौरान आपको डांस से जुड़े स्टेप्स को याद जल्दी-जल्दी याद करना होता है और उन्हें दोहराना होता है।
अगर आपको हर छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है, तो ऐसे में रोज 10 मिनट डांस करना आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। इससे शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है।
अगर आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहना चाहते हैं, तो इसके लिए 10 मिनट डांस करना एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। आपका आलस भी खत्म हो जाता है।
हालांकि आपको कभी भी खाना खाने के बाद डांस नहीं करना चाहिए। इससे आपको हार्ट अटैक आ सकता है क्योंकि ऐसा करने से हार्ट में खून की सप्लाई कम होने लगती है।
रोजाना 10 मिनट डांस करने से ये 5 परेशानियां दूर रहती हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com