बालों में कंघा करने के 7 फायदे


By Akshara Verma30, Apr 2025 12:50 PMjagran.com

कंघी करने के फायदे

लड़का हो या लड़की बालों को सुंदर और खूबसूरत बनाने के लिए हर कोई कंघी करना पसंद करता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं इसे करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

रोज बालों में कंघी करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है। साथ ही, झड़ने से भी रोकता है।

टेंगल्स में कम

अगर आप रोज नियमित रूप से बालों में कंघी करते हैं, तो यह टेंगल्स को दूर करता हैं। ऐसा करने से बाल सुलझे रहते है। साथ ही, दिखने में भी खूबसूरत लगते है।

डैंड्रफ और खुजली में कमी

गर्मियों में सिर पर पसीने के कारण बालों में डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्या होने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए कंघी करना बेहद जरूरी होता है। यह पसीने को सूखता है, जिससे इस समस्या से राहत मिलती है।

नींद में राहत

उलझे बालों से रात में नींद अच्छे से नहीं आती है। आपको सोने से पहले रोज कंघी करनी चाहिए। ऐसा करने से स्कैल्प पर मसाज होती है, जिसके कारण दिमाग को शांति मिलती है और नींद बढ़िया आती है।

तेल लगना

कंघी करने से बालों में तेल पूरे सिर पर अच्छे से लग जाता है, जिसके कारण बालों को पोषण मिलता है। साथ ही, बालों में चमक और जड़ों में मजबूती आती है।

स्ट्रेस में कमी

क्या आप जानते हैं बालों में अच्छे से कंघी करने से स्ट्रेस दूर होता है। इसे करने से सिर पर अच्छी मसाज होती हैं, जो स्कैल्प को मजबूत बनाता है।

तेजी से ग्रोथ

स्कैल्प पर मौजूद पसीने के कारण बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। इसी समस्या से राहत पाने के लिए आप रोज कंघी करें। साथ ही, यह जड़ों पर मौजूद पसीने को दूर करने में भी मदद करता है।

इस फायदों का अंदर लेने के लिए आप बालों में रोज कंघी करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik