चंदन फेशियल के क्या फायदे होते है?


By Akshara Verma02, May 2025 09:00 PMjagran.com

चंदन फेशियल के फायदे

चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आप चंदन का फेशियल करवा सकते हैं। यह एक नेचुरल और असरदार तरीका है, जो त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं चंदन फेशियल के कुछ फायदों के बारे में।

त्वचा को मुलायम

चंदन फेशियल स्किन को ठंडक देता है। साथ ही, मुलायम बनाता है। ऐसा करने से आपके चेहरे पर होने वाली जलन, सनबर्न और रैशेज में कमी आती है।

त्वचा को चमकदार

चंदन फेशियल त्वचा को चमकदार और हैल्दी बनाता है। यह आपकी डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। साथ ही, इसमें मौजूद नैचुरल ऑयल्स स्किन को डीप क्लीन करते हैं।

पिंपल्स और मुहांसों में कमी

चंदन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो चेहरे पर से सारे पिंपल्स और मुहांसों को कम करने में मदद करता है। आप गर्मियों में इस फेशियल को करवा सकती हैं।

त्वचा को मॉइस्चराइज

चंदन से फेशियल करने से त्वचा मॉइस्चराइजर होती है। यह ड्राई स्किन को मुलायम और चमकदार बनाता है।

त्वचा की रंगत में सुधार

चंदन में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो चेहरे के रंग को गोरा और निखार देता है। साथ ही, यह फेशियल करवाने से धूप से हुई टैंनिग भी दूर हो जाती हैं।

एजिंग साइन में कमी

चंदन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण शामिल होते हैं, जो झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम कर देते है। आप शादियों में जाने से पहले चंदन से फेशियल करवाएं। यह आपकी स्किन को जवां दिखाएगा।

नेचुरल एक्सफोलिएशन

क्या आप जानते हैं चंदन डेड स्किन सेल्स को हटाने में काम आता है। आप स्किन को नेचुरल एक्सफोलिएट करने के लिए इसका फेशियल करवाएं।

चंदन के फेशियल को करने से आप इन फायदों का आनंद ले सकती हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik