गर्मियों में इन लोगों को लीची नहीं खानी चाहिए


By Farhan Khan02, May 2025 05:07 PMjagran.com

गर्मियों में लीची खाना

गर्मियों में अक्सर फल खाने की सलाह दी जाती है, ताकि हमारी बॉडी में पानी कम न हो। लीची इन्हीं, फल में से एक है। यह खाने में बेहद रसदार और मीठी होती है।

ये लोग न खाएं लीची

गर्मियों में लीची खाने के जितने फायदे हैं, उतने नुकसान भी है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन लोगों को लीची नहीं खानी चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

लीची में मौजूद पोषक तत्व

लीची में विटामिन-सी, विटामिन-बी6, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

वजन कम करने वाले लोग न खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लीची में कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है। ऐसे में वजन कम करने वाले लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

एलर्जी में होती है जहर

जो लोग पहले से ही किसी तरह की एलर्जी के शिकार है, उन्हें लीची खाने से परहेज करना चाहिए। इससे समस्या और विकराल रूप ले सकती है।

डायबिटीज में खाने से बचें

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि लीची में शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज इसे खाने से बचें। इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है।

लो बीपी में है खतरनाक

लीची में पोटेशियम में भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बीपी को कंट्रोल में रखने का काम करता है। इसके चलते लो बीपी में इसे खाने से खून का लेवल और डाउन हो सकता है।

सेंसिटिव पेट होने की स्थिति में सेवन न करें

जिन लोगों को पेट अक्सर सेंसिटिव रहता है, उन्हें लीची खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इसमें फाइबर होता है और फाइबर पचाने में टाइम लेता है।  

गर्मियों में लीची इन लोगों को नहीं खानी चाहिए। लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com