कपल्स के बीच 'वीकेंड मैरिज' एक नया ट्रेंड बनता जा रहा है, जहां वे अपने रिश्ते को बचाए रखने के लिए अलग-अलग घरों में रहने का फैसला करते हैं। इसमें कपल्स के एक दुसरे को प्यार के साथ-साथ उन्हें अपना खुद का स्पेस देना पसंद करते है।
Weekend Marriage का कॉन्सेप्ट जापान से आया है। तेजी से बढ़ते तलाक के मामलों को देखते हुए जापान ने यह एक नया ट्रेंड निकाला हैं, जिसमें कपल्स शादी के पवित्र रिश्ते में होते हुए भी अपनी सिंगल लाइफ का मजा उठाते हैं।
आजकल के 25-30 साल के लोग अपने करियर को लेकर काफी चिंता करते हैं। इसलिए, वह Weekend Marriage को चुन रहे हैं। यह उन्हें रिश्ते की जिम्मेदारी और पर्सनल स्पेस, दोनों का बैलेंस करने का मौका देता है। बड़े शहरों में इस शादी का ट्रेंड तेजी से पसंद किया जा रहा है।
आज के समय में सभी अपने करियर को लेकर गंभीर समस्या में रहते हैं। शादी के बाद कभी-कभी एक ही शहर में नौकरी मिलना संभव नहीं होता। ऐसी परिस्थिती में कपल्स के लिए वीकेंड मैरिज एक शानदार ऑप्शन है।
वीकेंड मैरिज का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप मैरिड लाइफ में रहते हुए भी बैचलर्स की तरह अपनी जिंदगी जीते हैं। इससे आपको पर्सनल स्पेस मिलता है। साथ ही, वीकेंड पर अच्छे से पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड कर पाते हैं।
काफी लंबे समय बाद मिलने के कारण आपस में प्रेम बना रहता है। इस शादी में पति पत्नी का रिश्ता बिना इमोशनल प्यार के बढ़ता हैं।
पति पत्नी का रिश्ता प्यार के साथ ही तकरार के लिए भी जाना जाता है। कई बार की छोटी तकरार बड़ी लड़ाई में बदल जाती है। ऐसे में वीकेंड मैरिज रोज होने वाले झगड़े की संभावनाओं से बचाता है।
काफी कपल्स को ऐसा लगता हैं, कि उनकी शादी के बाद उनकी फ्रीडम में कमी हो जाती है, जिसके कारण शादी में अन-बन शुरू हो जाती है। ऐसे में कपल्स वीकेंड मैरिज को अपनी जिंदगी में अजमाते है।
Weekend Marriage के बारे में जानने के लिए आप इस स्टोरी को देखें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik