नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए क्या करना चाहिए?


By Farhan Khan02, Sep 2024 12:27 PMjagran.com

नाखून

गंदे नाखून बीमारियों को बुलावा देते हैं। इसके चलते नाखून हमेशा साफ होने चाहिए। वहीं नाखून हाथों की सुंदरता को भी बढ़ाते हैं।

नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए क्या करें?

आज हम आपको बताएंगे कि नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए क्या करना चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

संतरे का रस

संतरे का रस नाखून को सुंदर बनाए रखने के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। संतरे का रस एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

पैरों और हाथ के नाखून पर लगाएं

इसके लिए संतरे के रस की कुछ बूंदों को अपने पैर और हाथ के नाखूनों पर लगाएं और फिर कुछ देर बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

नारियल का तेल

अगर आप नारियल के तेल को हल्का सा गर्म करके नाखूनों पर लगाते हैं, तो इससे नाखून सुंदर के साथ-साथ मजबूत भी होते हैं।

नाखून की ग्रोथ

नारियल का तेल एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ विटामिन-ई का रिच सोर्स भी होता है। इसके चलते इससे नाखूनों की ग्रोथ भी होती है।

हरी सब्जियां खाएं

पालक, मेथी, ब्रोकली जैसी हरी सब्जियों का सेवन करने से न सिर्फ नाखून सुंदर होते हैं, बल्कि हेल्दी भी रहते हैं।

लहसुन का इस्तेमाल

लहसुन में सेलेनियम होता है। ऐसे में नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए इसका पेस्ट या तेल मास्क के रूप में नाखूनों पर लगाएं।

ये चीजें आपके नाखून को सुंदर और मजबूत बना सकती हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com