हिंदू धर्म में सुबह-शाम पूजा-पाठ और आरती करने का विधान होता है। इस दौरान दीपक जलाना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि पूजा के समय अचानक से दीप बुझने से क्या होता है?
पूजा करते समय दीपक जलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। आप रोजाना घर में दीपक जला सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
घर में दीपक जलाने से जीवन का अंधकार दूर होने लगता है। इसके साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से भी छुटकारा मिलता है। दीपक जलाने से वास्तु दोष की समस्या भी दूर होने लगती है।
कई बार पूजा के समय अचानक से दीपक बुझ जाता है। ऐसा होना अशुभ माना जाता है। दीपक का बुझना पूजा पूर्ण न होने का भी संकेत हो सकता है।
अगर पूजा करते समय अचानक से दीपक बुझ जाए तो समझ जाइए कि देवी-देवता नाराज हैं। इसके अलावा मनोकामना की पूर्ति में बाधा भी आ सकती है।
अचानक दीपक का बुझना परिवार पर संकट आने का संकेत हो सकता है। इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की भी रुक सकती है।
कई बार हवा की वजह से या दीपक में तेल खत्म होने से भी दीपक बुझ जाता है। इस स्थिति में भगवान से क्षमा मांगकर दीपक को पुन: जला देना चाहिए।
दीपक को जलाते समय उसमें पर्याप्त मात्रा में घी और तेल भर देना चाहिए। ऐसा करने से ज्यादा देर तक दीपक जलता है।
घर में पूजा-पाठ के दौरान उपयोग होने वाली चीजों और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ