रोजाना सुबह स्नान करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। आइए जानते हैं कि सूर्य देव के जल देने से क्या लाभ होते हैं?
रोजाना सुबह उठने के बाद उगते सूर्य को नमस्कार करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं।
अक्सर बारिश के मौसम में सूर्य नहीं दिखाई देते हैं। हालांकि, सूर्य का प्रभाव कम नहीं होता है। बारिश के दिनों में पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके जल अर्पित करना चाहिए।
सूर्य को जल देते समय तांबे के लोटे का उपयोग करना चाहिए। इस लोटे का उपयोग करना शुभ माना जाता है।
सूर्य को जल अर्पित करते समय ‘ऊँ घृणि सूर्याय नम:, ऊँ आदित्याय नम:, ऊँ भास्कराय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे कार्यों में सफलता मिलती है।
अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर हैं तो रोजाना सुबह उगते सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होने लगते हैं और दोष भी दूर होता है।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो रोजना सुबह स्नान करके सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में सफलता मिलने लगती है।
रोजाना सूबह स्नान करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। इससे कारोबार में बढ़ोत्तरी होती है और धन-धान्य की प्राप्ति के योग बनते हैं।
रोजाना सूर्य को जल चढ़ाने के फायदे, मंत्रों और अध्यात्म से जुड़ी अन्य जानाकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ