यह अष्टमी मां दुर्गा की पूजा करने के लिए अच्छा माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत भी रखते हैं। आइए जानते हैं कि मासिक दुर्गा अष्टमी कब है?
यह व्रत हर मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ता है। फरवरी महीने में दुर्गा अष्टमी की शुरुआत 16 फरवरी हो रही है। वहीं, इसका समापन 17 फरवरी को होगा।
दुर्गा अष्टमी की शुरुआत 16 फरवरी को शाम 05 बजकर 32 मिनट से होगी। इस तिथि का समापन 17 फरवरी को दोपहर 02 बजकर 49 मिनट पर होगा।
मासिक दुर्गा अष्टमी के दौरान पूजा करने के लिए अभिजीत मुहूर्त 17 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होगा। यह मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 59 मिनट पर खत्म होगा।
दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद मंदिर में साफ-सफाई करने से बाद पूजा करनी चाहिए।
दुर्गा अष्टमी के दिन पूजा करते समय मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। इस दौरान मां को कुमकुम का तिलक लगाना शुभ माना जाता है।
दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को गुड़हल का फूल जरूर चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा मिठाई और फल का भी भोग लगाना चाहिए।
मां दुर्गा की पूजा करते समय दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होने लगती हैं और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
साल भर में पड़ने वाले व्रत और त्योहार के बारे जानने और अध्यात्म से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जानने के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ