Aaj ka Rashifal: इन राशि के पार्टनर के बीच मतभेद होगा दूर


By Ashish Mishra16, Feb 2024 08:07 AMjagran.com

रिश्तों में नजदीकी

आज के दिन पार्टनर के रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। इसके अलावा परिवार के सदस्यों का साथ मिल सकता है।

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा आप किसी बात विवाद में फंस सकते हैं। तथा आपका अपने अधिकारी वर्गों से मतभेद हो सकते हैं, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में प्रॉब्लम आ सकती है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा रहने वाला है, आपके अंदर एक पॉजिटिव ऊर्जा काम करती दिखाई देगी। आज आप नेगेटिव थॉट से बचें, यह आपके लिए अच्छे रहेगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न दिखाई देगा। आज आपका कोई बहुत पुराना रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है, जिससे बड़े आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी वाला हो सकता है। आज आपको लोन आदि चुकाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ सकती है, जिस कारण आपको कहीं अपमानित भी होना पड़ सकता है।

सिंह राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा, जिसका एक कारण आपका स्वास्थ्य भी हो सकता है। आज स्वास्थ्य के चलते आपको कुछ समस्याएं महसूस होगी। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला रहेगा। आज आपके परिवार में किसी का जॉब लगने से आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार दिखाई पड़ेगा।

तुला राशिफल

आज आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं, जो सफल होगा, साथ ही आपको नौकरी में आपके अधिकारी वर्गों से विशेष सम्मान और पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल

आज आप किसी नए कार्य के लिए मन में प्लान बना सकते हैं, जिस कारण आप किसी मित्र से आर्थिक सपोर्ट मांग सकते हैं। परंतु आज आपका काम अधूरा रह सकता है, जिस कारण थोड़ा मन अशांत रहेगा।

धनु राशिफल

आज आप किसी कार्य को लेकर काफी परेशान होंगे, साथ ही कार्य के लिए आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आज रुक सकता है।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप कोई नया कार्य करने का मन में विचार बना रहे हैं, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप किसी विशेष कार्य को लेकर जो योजना बना रहे हैं, वह सफल होगी। साथ ही आपको कोई महत्वपूर्ण पद से नवाजा जा सकता है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार आदि को लेकर नौकरी को लेकर आपके मन में चिंताएं बनी रहेंगी। आर्थिक रूप से परेशान दिखाई देंगे।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ