आप अपनी 40 की उम्र में भी एक्ट्रेस की तरह स्लिम और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो Madhuri Dixit की इन वेलनेस ट्रिक्स को आजमा सकती हैं।
एक्ट्रेस के अनुसार शरीर को अंदर से स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। Madhuri खाने में ताजे फल, सब्जियां, और प्रोटीन खाना पसंद करती हैं, जो उन्हें एनर्जी देती है। साथ ही, यह त्वचा को भी ग्लो बनाए रखती है।
माधुरी दीक्षित अपने फिटनेस रूटीन को लेकर लोगों को जानकारी देती रहती हैं। उनका कहना है कि डेली व्यायाम से न केवल शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि यह मानसिक शांति और तनाव को भी कम करने में मदद करता है।
एक्ट्रेस हमेशा अपने चेहरे की देखभाल करने के लिए नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करती हैं, जैसे हल्दी, शहद और गुलाब जल, जो त्वचा को निखार देते हैं।
अच्छी नींद लेने से शरीर और मेंटल हेल्थ दोनों पर ही काफी अच्छा असर होता है। रोज रात में कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी होता है।
सुंदरता को बढ़ाने के लिए हमेशा खुश रहना, अच्छे विचार रखना और परिस्थिति को अच्छे से संभालना चाहिए। ऐसा करना आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को काफी फायदा मिलेगा।
त्वचा और शरीर को फिट बनाने के लिए अभिनेत्री के अनुसार हमें अच्छे से वर्कआउट करना चाहिए। ऐसा करने से कैलोरी बर्न होती है। साथ ही, शरीर में मजबूती आती है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@madhuridixitnene)