रोज 1 कीवी फल खाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra07, Mar 2025 05:00 AMjagran.com

कीवी फल खाना

अक्सर लोग कीवी फल खाना पसंद करते हैं। इसे खाने से शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि रोज 1 कीवी फल खाने से क्या होता है?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी, विटामिन-के, विटामिन-ई, फोलेट, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं।, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त

कीवी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। रोज एक कीवी खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही, कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं के होने का खतरा भी नहीं रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

कीवी में विटामिन-सी और विटामिन-ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो स्किन के लिए लाभकारी हैं। इसे खाने से चेहरे की झुर्रियां कम और निखार बढ़ने लगता है।

हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार

कीवी में पोटेशियम और फाइबर होते हैं। इसे खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही, बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है।

वजन होगा कंट्रोल

कीवी में कैलोरी कम और फाइबर अधिक मात्रा में होते हैं। रोज 1 कीवी फल खाने से जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे तेजी से वजन कम होने लगता है।

इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार

कीवी में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ