दोस्त की शादी में दिखना है खूबसूरत? साड़ी-लहंगा संग पहनें ये सैंडल्स


By Priyam Kumari11, Feb 2025 03:15 PMjagran.com

यंग गर्ल्स के लिए फैशन टिप्स

यंग गर्ल्स अपनी दोस्ती की शादी में सबसे खूबसूरत दिखने की हर मुमकिन कोशिश करती हैं। इसके लिए वह पहले से ही तैयारियां करना शुरू कर देती हैं।

साड़ी-लहंगा संग पहनें सैंडल्स

शादी फंक्शन में अक्सर लड़कियां साड़ी और लहंगा के साथ सैंडल्स को लेकर काफी कंफ्यूज रहती हैं। अगर आप भी उनमें से हैं, तो आज हम आपके लिए सैंडल्स के कुछ स्टाइलिश कलेक्शन्स लेकर आए हैं, जिनसे आप आइडियाज ले सकती हैं।

कोन हील्स सैंडल

कोन हील्स सैंडल की शेप आइसक्रीम कोन के जैसी ही होती है। इस तरह की सैंडल यंग गर्ल्स पहनना खूब पसंद करती हैं। आप दोस्ती की शादी में अगर साड़ी या लहंगा पहन रही हैं, तो इन हील्स को ट्राई करें।

स्ट्रेप हील्स सैंडल

अपने लुक को स्टाइलिश और क्लासी बनाने के लिए आ स्ट्रेप हील्स को ऑप्शन में जरूर रखें। इस तरह के सैंडल्स पहनने में बहुत आरामदायक होता है।

पेंसिल हील्स सैंडल

हाई हील्स पहनना सबके बस की बात नहीं है। अगर आप पेंसिल हील्स पहनने की आदत है, तो आप साड़ी या लहंगा के साथ ऐसे हील्स को चुनें। इसमें आपका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएगा।

वेज हील्स सैंडल

वेज हील्स सैंडल बहुत कंफर्टेबल होती हैं। अगर आपका वजन थोड़ा ज्यादा है, तो आप वेज हील्स कैरी करें। ऐसे हील्स पहनने से पैरों में दर्द भी नहीं होता है।

ब्लॉक हील्स सैंडल

इन दिनों गर्ल्स के बीच ब्लॉक हील्स काफी ज्यादा ट्रेंड में है। इस तरह के सैंडल्स साड़ी और लहंगा पर खूब जचती है। आप इन्हें एक बार जरूर ट्राई करें।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva