शरीर में मैग्नीशियम की कमी से दिखते हैं ये 4 लक्षण, ऐसे पाएं छुटकारा


By Ashish Mishra16, Feb 2025 11:01 AMjagran.com

पोषक तत्वों की कमी

शरीर में पोषक तत्व की कमी होने पर कई संकेत दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं कि मैग्नीशियम की कमी होने पर कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

मैग्नीशियम की कमी के लक्षण

शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर कई परेशानियां होने लगती हैं। इसके अलावा, कई ऐसे लक्षण होते हैं, जिसे इग्नोर करने से बचना चाहिए।

थकान की समस्या

मैग्नीशियम की कमी होने पर शरीर में ऊर्जा भी कम होने लगती है, जिससे व्यक्ति को थकान और कमजोरी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति खुद थका महसूस करता है।

मांसपेशियों में ऐंठन

मैग्नीशियम मांसपेशियों के कॉन्ट्रेक्शन को बनाए रखने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या होने लगती है।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।

सिरदर्द की समस्या

शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर सिर दर्द करने लगता है। इससे व्यक्ति को तनाव भी होने लगती है, जिससे दिमाग पर असर पड़ता है।

मैग्नीशियम की कमी कैसे दूर करें?

इस कमी को पूरा करने के लिए डाइट में साबुत अनाज, मेवे और हरी सब्जियाँ को शामिल करना चाहिए। इसे खाने से मैग्नीशियम की कमी दूर होती है।

पढ़ते रहें

पोषक तत्वों की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ