महिलाएं अपनी बहन की शादी में सबसे खूबसूरत दिखने की चाह रखती हैं। इसके लिए वह पहले से ही तैयारियां करना शुरू कर देती हैं।
शादी फंक्शन में अक्सर महिलाएं आउटफिट को सेलेक्ट करने में काफी कंफ्यूज हो जाती हैं। अगर आप भी उनमें से हैं, तो आज हम आपके लिए कंगना रनौत के कुछ लहंगा कलेक्शन लेकर आए हैं, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अगर आप बहन की शादी में हैवी लुक पाना चाहती हैं, तो कंगना के इस लुक को रीक्रिएट करें। गोटा पट्टी लहंगा के साथ उन्होंने वेलवेट ब्लाउज पेयर किया है, जो उनके लुक को काफी रॉयल बना रहा है।
एक्ट्रेस ने पर्पल कलर का कढ़ाई वर्क लहंगा पहना है। इस तरह के लहंगे बहन की शादी के लिए एकदम बेस्ट है। आप भी उनके इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
पिंक कलर का फ्लोरल लहंगा में एक्ट्रेस किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने पर्ल चोकर पहना है। आप भी उनके इस लुक को कॉपी करके महफिल की जान बन जाएंगी।
बहन की शादी में आप एंब्रॉयडरी वर्क लहंगा में भी बहुत प्यारी लगेंगी। इस तरह के लहंगे लुक को क्लासी और रॉयल बना देती हैं। आप भी अपने वॉडरोब में ऐसे लहंगा को शामिल करें।
इन दिनों जरी वर्क लहंगा खूब ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। एक्ट्रेस ने लहंगा के साथ हैवी ज्वेलरी कैरी किया है, जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही हैं। इस तरह के लहंगा आप भी अपनी बहन की शादी के लिए चुन सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@kanganaranaut)