आजकल कान छिदवाना न केवल एक ट्रेंड है, बल्कि यह एक खूबसूरत स्टाइल स्टेटमेंट भी बन चुका है। लड़कियां स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखने के लिए तरह-तरह के पियर्सिंग ट्राई करती हैं। अगर आप भी कान छिदवाने का सोच रही हैं, तो इन 7 तरह के Ear Piercing को ट्राई कर सकती हैं। यह आपके लुक को खूबसूरत बना देंगे।
सभी लड़कियां स्टड पियर्सिंग करवाती हैं, क्योंकि यह सबसे आम और सिंपल होते है। स्टड पियर्सिंग कान के ऊपरी हिस्से में की जाती है। इनका लुक दिखने में बहुत सटल और एलिगेंट लगता है।
हूप पियर्सिंग में एक गोल आकार की बाली कान में लगाई जाती है, जो स्टाइलिश और बोल्ड लुक देती है। आप सिंपल के साथ एलिगेंट लुक के लिए हूप पियर्सिंग को ट्राई कर सकती हैं।
यह पियर्सिंग कान के बाहरी हिस्से में की जाती है। ट्रैगस पियर्सिंग में छोटे और चमकीले स्टड्स या रिंग वाले इयररिंग्स पहने जाते है, जो एक ट्रेंडी और यूनिक लुक देते हैं।
दो-फूल पियर्सिंग कान के अंदर को साथ कान के ऊपरी हिस्से के पास की जाती है। यह एक सुंदर और अलग लुक देता है। पार्टी में यह पियर्सिंग डिजाइन के कारण आपको अट्रैक्टिव लुक देती है। आप इन पियर्सिंग को रिंग्स या चंकी स्टड्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
लॉप पियर्सिंग वह पियर्सिंग होती है जो कान के निचले हिस्से में की जाती है। यह सबसे आम और क्लासी पियर्सिंग है, जो बहुत सारी लड़कियों में पॉपुलर है। इसमें आप छोटे स्टड्स, डैंगलिंग बालियां या सॉलिड गोल्ड रिंग्स पहन सकती हैं।
हेलिक्स पियर्सिंग आपके स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक में चार-चांद लगा देती है। हेलिक्स पियर्सिंग में एक से ज्यादा छेद किए जा सकते हैं, जिससे आप कई रिंग्स या स्टड्स को एक साथ पहनकर स्टाइलिश लुक को कैरी कर सकती हैं।
यह पियरसिंग कान के बाहरी हिस्से में की जाती है। आप अगर नॉर्मल पियर्सिंग से थक चुकी है और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप इस पियर्सिंग में छोटे स्टड्स या गोल्ड रिंग्स पहन सकती हैं।
फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik