आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में हमें अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। हमारी दिनचर्या और खानपान की गलत आदतों के कारण शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती है।
ऐसे में नींबू और मेथी का पानी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं नींबू और मेथी का पानी पीने से क्या होता है।
नींबू और मेथी का पानी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नींबू में विटामिन सी होता है, जो त्वचा को चमकदार बनाता है और झुर्रियों, मुंहासों व दाग-धब्बों को कम करता है। वहीं, मेथी त्वचा की सूजन और इन्फेक्शन को कम करता है।
नींबू का रस इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है। वहीं, मेथी के दाने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
अगर आप रोजाना नींबू और मेथी का पानी पीते हैं, तो इससे वजन कम होता है। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। वहीं, मेथी में मौजूद फाइबर भूख को कंट्रोल करता है।
नींबू और मेथी का पानी पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है। यह एसिडिटी, पेट की गैस और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है।
नींबू और मेथी का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं।
इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva