रात में लहसुन खाने से हो सकती हैं ये 3 परेशानियां


By Ashish Mishra11, Feb 2025 01:30 PMjagran.com

रात में लहसुन खाना

कई लोग रात में सोने से पहले लहसुन का सेवन करते हैं। ऐसा करने से शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि रात में लहसुन खाने से क्या होता है?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाने वाली चीजों का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से कई फायदे होते हैं। वहीं, लहसुन को रात में खाने से नुकसान भी हो सकता है।

नींद न आने की समस्या

रात में सोने से पहले लहसुन खाने से नींद पर प्रभाव पड़ता है। इससे थकान दूर होती है, तो नींद न आने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

पाचन से जुड़ी समस्या

रात में लहसुन खाने से पाचन से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, गैस, पेट में दर्द और दस्त जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

मुंह से बदबू आना

लहसुन में कई ऐसे यौगिक होते हैं, जो मुंह से बदबू पैदा कर सकते हैं। इसे रात में खाने से सांसों की और बदबू आने की समस्या हो सकती है।

लहसुन कब खाएं?

इसे सुबह खाली पेट खाना फायदेमंद माना जाता है। इससे हार्ट हेल्दी रहता है और बीमारियों के होने का खतरा भी कम रहता है। हालांकि, इकी 1-2 कली ही खाना चाहिए।

इम्यूनिटी को मजबूत करना

लहसुन में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे सुबह खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा भी कम रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ