90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री 55 की उम्र में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
एक्ट्रेस के पास साड़ियों को शानदार कलेक्शन है। ऐसे में आज हम आपको उनके साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे 55 प्लस महिलाएं इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
भाग्यश्री ने चुनरी प्रिंट सिल्क साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तरह की साड़ी हर मौके पर खास लुक देती है। आप भी उनके इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।
ब्लैक कलर की टिशू सिल्क साड़ी के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी में एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। उनके इस लुक को आप भी ट्राई कर सकती हैं।
अगर आप साड़ी में कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही रफल साड़ी पहनें। इसमें आप बहुत प्यारी नजर आएंगी।
फ्लावर प्रिंटेड साड़ी में भाग्यश्री बहुत सिंपल व क्लासी नजर आ रही हैं। इनका यह लुक समर सीजन के लिए परफेक्ट है।
शादी में रॉयल लुक चाहती हैं, तो आप इस तरह की कांजीवरम साड़ी चुनें। इसमें आपका लुक काफी प्यारा लगेगा।
आप फेस्टिव सीजन में इस तरह की बनारसी सिल्क को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ कंट्रास्ट ब्लाउज आपके लुक पर चार चांद लगा देगा।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@bhagyashree.online)