बर्फ का पानी एक असरदार और सस्ता उपाय है, जो त्वचा के लिए काफी लाभदायक होता है। पानी की ठंडक चेहरे को ताजगी और चमक देती है। चेहरे को निखार देने के लिए बर्फ के पानी का इस्तेमाल करें। साथ ही, इसके फायदों के बारे में भी जानिए।
बर्फ के पानी से चेहरे को ठंडक मिलती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। यह त्वचा को ताजगी और चमक देता है। ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होने से चेहरे पर हल्की लालिमा आती है।
अगर आपकी त्वचा में जलन या सूजन है, तो बर्फ का पानी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह पिंपल्स, डार्क सर्कल्स जैसी समस्याओं में राहत देता है।
यह चेहरे के खुले पोर्स को बंद करने में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ और टाइट होती है। यह आपको एक फ्रेश और यंग लुक देता है। साथ ही, चेहरे पर शाइन भी बनी रहती है। आप हफ्ते में करीब 3 बार नियमित रूप से लगा सकते हैं।
बर्फ के पानी से आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स कम होते है। आप सुबह उठकर बर्फ के पानी से चेहरे को धोकर डार्क सर्कल्स को कम कर सकती हैं। साथ ही, यह काफी असरदार भी होता है।
अगर आप अपनी त्वचा को हमेशा जवां बनाए रखना चाहते हैं, तो बर्फ का पानी एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह झुर्रियों को कम करने में बेहद मदद करता है, जिससे त्वचा में कसावट और शाइन आ जाती है।
ग्लोइंग चेहरे के लिए बर्फ के पानी को रोज सोने से पहले चेहरे पर लगाकर मसाज करें। यह त्वचा को हाइड्रेटेड के साथ-साथ ब्राइट भी बनाता है, जिससे मेकअप काफी अट्रैक्टिव लगता है।
ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए आप बर्फ के पानी को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik