आपकी खूबसूरती में लगेंगे चार-चांद, ट्राई करें ये इयररिंग्स


By Akshara Verma13, Aug 2025 05:00 PMjagran.com

ट्रेंडी इयररिंग्स

साड़ी, सूट और लहंगे के साथ पहनने के लिए क्या आप स्टाइलिश और ट्रेंडी इयररिंग्स की तलाश कर रही हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए परफेक्ट है।

डिजाइनर डेंगल इयररिंग्स

शादी या फंक्शन में अनारकली सूट या हैवी एंब्रॉयडरी सूट को ग्लैमरस लुक देने के लिए आप एक्ट्रेस की तरह डिजाइन डेंगल इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं।

स्टेटमेंट इयररिंग्स

महफिल में क्लासी लुक कैरी करने के लिए आप कानों में एक्ट्रेस के रॉयल हार्ट शेप इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। यह लुक में भी चार चांद लगा देंगे।

हेयर चेन स्टड इयररिंग्स

आजकल ये हेयर चेन स्टड इयररिंग्स काफी ट्रेंड में है। आप इन्हें सिंपल साड़ी और फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ भी कैरी कर सकती हैं। इसका लुक काफी एलिगेंट लगता है।

अट्रैक्टिव इयररिंग्स

चेहरे को अट्रैक्टिव बनाने के साथ-साथ आप वेस्टर्न आउटफिट को क्लासी और स्टाइलिश लुक देने के लिए एक्ट्रेस के इन इयररिंग्स को ट्राई करें।

गोल्डन इयररिंग्स

आजकल एक्ट्रेस के ये गोल्डन इयररिंग्स फैशन की दुनिया में ट्रेंड कर रहे है। ऐसे इयररिंग्स एथनिक आउटफिट्स की चमक को दोगुनी कर देते है। ये आपके लुक को पार्टी में ग्लैमरस लुक देंगे।

टियर ड्रॉप इयररिंग्स

यह इयररिंग्स आपके लुक में चार-चांद लगा देंगे। इसे आप हैवी सूट के साथ किसी भी त्योहार पर स्टाइल कर सकती हैं। यह देखने में बेहद एलिगेंट लुक दे रहे हैं।

आप चेहरे के साथ आउटफिट के लुक में चार-चांद लगाने के लिए एक्ट्रेस के इन इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram