शरीर के लिए कैसे फायदेमंद है पीनट बटर


By Akshara Verma13, Aug 2025 04:00 PMjagran.com

पीनट बटर के फायदे

पीनट बटर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह पौष्टिक और स्वादिष्ट के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होता है, जो शरीर को कई तरह के फायदे देता है। आइए जानते हैं पीनट बटर खाने के 7 गजब के फायदे।

प्रोटीन से भरपूर

क्या आप जानते है पीनट बटर प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होता है, जो शरीर को लाभ देने के साथ-साथ मांसपेशियों को मजबूत करता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

पीनट बटर में फैटी एसिड पाया जाता है, जो हमारे हार्ट के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता हैं। आप इसे ब्रेड पर लगाकर खा सकते हैं।

वजन में कमी

अगर आप वजन कम करना चाहते है, तो रोज पीनट बटर का सेवन करें। इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन होता है, जो वजन प्रबंधन में मददगार होता है।

ऊर्जा का अच्छा स्रोत

पीनट बटर शरीर को ऊर्जा देते है, जो शरीर को अंदर तक ऊर्जा देता हैं। आप वर्कआउट से पहले या उसके बाद इसे खा सकते हैं।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

क्या आप जानते हैं पीनट बटर खाने से बालों के साथ-साथ त्वचा को फायदे देता हैं। इसमें मौजूद विटामिन-ई पाया जाता हैं।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आप पीनट बटर का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर के गुण पाए जाते है, जो खाने को पचाने में भी मदद मिलती हैं।

कैंसर के लिए फायदे

पीनट बटर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार होते हैं।

शरीर को मजबूत बनाने के लिए आप पीनट बटर का सेवन करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva