कुछ फल ऐसे होता हैं, जिनके पत्ते भी सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं होते। अंगूर के पत्ते इन्हीं में से एक है। ये पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को निरोग रखते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर अंगूर के पत्ते किस तरह से डाइट में शामिल करने चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अंगूर के पत्ते विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, पॉलीफेनोल्स, फ्लेवोनोइड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अंगूर के पत्ते डाइट में शामिल करने के लिए सबसे पहले अंगूर के पत्तों को धोकर उबाल लें। उबालने के बाद इसे तुरंत ठंडे पानी में डाल दें और थोड़ी देर ऐसे ही रखें।
इसके बाद इन पत्तों को सुखाएं। जब यह पत्ते सूख जाए, तो इन पत्तों को सलाद, सूप या सब्जियां बनाने में इस्तेमाल करें। इससे खाने में स्वाद आ जाएगा।
जो लोग रोजाना अंगूर के पत्ते खाते हैं, तो इससे उनकी हड्डियां जड़ से मजबूत हो सकती है क्योंकि इन पत्तों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
मानसून में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आप अंगूर के पत्ते खा सकते हैं। इन पत्तों में मौजूद विटामिन-सी इम्यूनिटी के लिए रामबाण होता है।
शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए आपको डाइट में अंगूर के पत्ते शामिल करने चाहिए। इनमें आयरन होता है और आयरन खून की कमी को पूरा करता है।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com