राशि के अनुसार ये रुद्राक्ष धारण करने से होगा धन लाभ


By Farhan Khan08, Feb 2025 03:31 PMjagran.com

रुद्राक्ष रखता है विशेष महत्व

हिंदू धर्म में रुद्राक्ष विशेष महत्व रखता है। ज्योतिष शास्त्र में रुद्राक्ष पहनने के अनेक फायदे बताए गए हैं। 1 से लेकर 14 मुखी रुद्राक्ष का अपना अलग-अलग महत्व रखते हैं।

राशि अनुसार धारण करें ये रुद्राक्ष

आज हम आपको बताएंगे कि राशि के अनुसार कौन-सा रुद्राक्ष धारण करना चाहिए? ताकि जीवन में सकारात्मक लाभ हो सकें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

मेष और वृश्चिक राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष और वृश्चिक राशि के जातकों को तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इससे व्यक्तित्व के विकास में मदद मिलती है।

वृषभ और तुला राशि

वृषभ और तुला राशि के जातकों को 6 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। छह मुखी रुद्राक्ष धारण करने से जहां स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, वहीं तरक्की की राह भी खुलती है।

मिथुन और कन्या राशि

मिथुन और कन्या राशि के जातक 4 मुखी रुद्राक्ष धारण करें। ऐसा करने से इन राशि के जातकों के लिए हर क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक दो मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं। कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा होने के कारण इनके लिए दो मुखी रुद्राक्ष पहनना शुभ माना गया है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बारह मुखी रुद्राक्ष उपयुक्त माना जाता है। यह इनके विकास के लिए शुभ माना गया है।

धनु और मीन राशि

धनु और मीन राशि के जातक 5 मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं। इस धारण करने से समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। साथ ही किस्मत भी साथ देती है।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com