पूजा में इन बर्तनों का इस्तेमाल करने से होगी तरक्की


By Farhan Khan08, Feb 2025 03:02 PMjagran.com

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बेहद महत्व है। पूजा करने से घर और मन दोनों ही शांत रहते हैं। साथ ही सकारात्मकता भी बनी रहती है।

पूजा में इन बर्तनों का करें इस्तेमाल

आज हम आपको बताएंगे कि पूजा में किन बर्तनों का इस्तेमाल करने से जीवन में तरक्की हो सकती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

सोने के बर्तन

पूजा में सोने के बर्तन इस्तेमाल करने से गृह क्लेश का खात्मा होता है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों की आय में भी बढ़ोतरी होती है।

चांदी के बर्तन

कई मान्यताओं में ऐसा कहा जाता है कि जिन घरों में चांदी के बर्तन पूजा में इस्तेमाल किए जाते हैं। उन घरों में कभी नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता।

तांबे के बर्तन

हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, अगर आप पूजा के समय तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसा में कहा जा सकता कि आपकी पूजा सफल हो गई है।

पीतल के बर्तन

पीतल के बर्तन पूजा के समय इस्तेमाल करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। इसके चलते परिवार में खुशहाली आती है। आपको भी पीतल के बर्तन इस्तेमाल करना चाहिए।

स्टील के बर्तनों न करें इस्तेमाल

हालांकि, कई लोग पूजा के समय स्टील के बर्तन इस्तेमाल करते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे आप आर्थिक समस्या से जूझ सकते हैं।

धातुओं पर बनी देवी-देवता की प्रतिमा की पूजा न करें

अगर इन धातुओं से किसी देवी-देवता की प्रतिमा बनी हुई है, उन मूर्तियों की भी पूजा नहीं करनी चाहिए। इससे जीवन में अशुभता आ सकती है।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com