दिखेंगी महारानी, कॉपी करें Nita Ambani की साड़ियां


By Akshara Verma07, May 2025 08:00 PMjagran.com

Nita की साड़ियां

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की साड़ियां फैशन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाए रखती है। महिलाएं शादी के फंक्शन में महारानी जैसा लुक कैरी करने के लिए ये साड़ियां ट्राई कर सकती हैं।

फुल थ्रेड वर्क साड़ी

Nita Ambani इस ब्लू हैवी साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मोती से बनी ज्वेलरी को स्टाइल किया है, जो लुक को अट्रैक्टिव बना रहा है। आप महारानी जैसा लुक लेने के लिए इसे कॉपी करें।

सिल्क साड़ी

शादी में हैवी और रॉयल लुक देने वाली साड़ी पहनना चाहती हैं, तो नीता अंबानी की यह कांचीपुरम सिल्क साड़ी आपके लिए बेस्ट है। महिलाएं मेसी बन के साथ क्लासी लुक ले सकती हैं।

रंगकाट साड़ी

प्लेन बॉर्डर पर रंगों से भरी इस साड़ी को आप शादी में पहन सकती हैं। नीता अंबानी का लुक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रहा है। लुक में चार चांद लगाने के लिए आप कर्ली हेयर स्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं।

प्रिंटेड साड़ी

क्रीम कलर की इस प्रिंटेड साड़ी में नीता अंबानी कमाल की लग रही है। साड़ी का लुक महफिल में आपको स्पॉट लाइट बनाएगा। साथ ही, आप बोल्ड मेकअप भी ट्राई कर सकती हैं।

सिंपल साड़ी

नीता की यह डबल शेड वाली सिंपल साड़ी देखने में बेहद अट्रैक्टिव लग रही हैं। आप रिश्तेदारों के फंक्शन में जाने के लिए इस सिंपल साड़ी को वियर कर सकती हैं।

प्रिंटेड रॉयल साड़ी

पिंक कलर की यह सिंपल रॉयल प्रिंटेड साड़ी काफी एलिगेंट लुक दे रही है। यंग गर्ल्स के साथ महिलाएं भी इस साड़ी को पहनकर ग्लैमरस लुक कैरी करें।

नेट साड़ी

नीता की हैवी बॉर्डर वाली नेट सारी क्लासी लुक दे रही है। साड़ी का प्लेन लुक भी आपको महफिल में महारानी जैसा लुक दे सकता है। आप इसे टाइट बन हेयर स्टाइल के साथ कैरी करें।

नीता अंबानी जैसा रॉयल लुक कैरी करने के लिए आप ये साड़ियां जरूर ट्राई करें। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@manishmalhotra05)