सावन में पहनें हिना के डिजाइनर सूट्स+साड़ियां


By Akshara Verma09, Jul 2025 01:30 PMjagran.com

Hina के डिजाइनर सूट्स-साड़ियां

बॉलीवुड की हसीनाओं में से एक खूबसूरत और सेसी एक्ट्रेस Hina Khan के सूट्स और साड़ी लुक्स सभी को अपना दिवाना बना देते हैं। सावन के महीने में पहनने के लिए आप एक्ट्रेस के डिजाइनर और एलिगेंट आउटफिट्स को ट्राई कर सकती हैं।

एंब्रॉयडरी लॉन्ग सूट

महिलाएं सावन में मंदिर जाने के लिए एक्ट्रेस के इस खूबसूरत एंब्रॉयडरी सूट को कैरी कर सकती हैं। यह देखने में बेहद रॉयल लुक दे रहा है।

सिल्क साड़ी

नई नवेली दुल्हन ससुराल में सावन के महीने में खूबसूरत दिखने के लिए एक्ट्रेस की इस साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। यह आपको संस्कारी बहु लुक भी देगी।

स्टाइलिश सूट

एक्ट्रेस इस स्टाइलिश सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही, उनका डार्क न्यूड मेकअप काफी एलिगेंट लुक दे रहा है। यंग गर्ल्स इसे कॉपी कर सकती हैं।

स्ट्रेट सूट

पर्पल कलर के सूट में एक्ट्रेस कमाल की लग रही हैं। सावन में मंदिर जाने के लिए आप इस सूट को बन हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं।

प्रिंटेड फ्लोरल सूट

सावन में येलो कलर काफी अच्छा माना जाता है। महिलाओं के साथ यंग गर्ल्स इस येलो प्रिंटेड फ्लोरल सूट को कॉपी कर सकती हैं।

व्हाइट सूट

एक्ट्रेस इस व्हाइटबसूट में बेहद अट्रैक्टिव और खूबसूरत लग रही हैं। व्हाइट कलर काफी शानदार लगता है। बोल्ड मेकअप के साथ यंग गर्ल्स इस सूट को स्टाइल कर सकती हैं।

हैवी एंब्रॉयडरी सूट

पिंक सूट में एक्ट्रेस का जलवा काफी एलिगेंट लग रहा है। साथ ही, सूट का दुप्पटा लुक में चार चांद लगा रहा है। आप इसे सूट को मेसी बन या कर्ली हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं।

सावन के दिनों में गॉर्जियस लुक के लिए आप एक्ट्रेस के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@urf7i)